देश में कोरोना के नए मामलों में गिरवट, 24 घंटों में 480 लोगों की मौत

80


देश के कई राज्यों में कोविड-19 के मामलों में एक बार फिर उछाल देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटे में 37,975 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 91 लाख से अधिक हो गए हैं। इसमें से 86.04 लाख लोग पूरी तरह से संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 91 लाख 77 हजार 841 हो गए हैं। वहीं 480 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1 लाख 3 हजार 218 हो गई है। देश में लगातार 14 दिनों से सक्रिय मामलों की संख्या पांच लाख से कम बनी हुई है।

आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 4 लाख 38 हजार 667 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 4.78 फीसद है। देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 93.76 फीसद हो गया है। वहीं कोरोवा से मरने वालों की दर 1.46 फीसद पर आ गई है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चली गई थी।


भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 22 नवंबर तक कुल 13 करोड़ 36 लाख 82 हजार 275 से अधिक नमूनों की कोरोना जांच की गई। इसमें से 10 लाख 99 हजार 545 नमूनों का परीक्षण सोमवार को किया गया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.