स्वयंसेवी संस्था रोशनी ट्रस्ट ने दिव्यांगों तक पहुंचाई व्हीलचेयर

116

 

नए दिल्ली (दिल्ली न्यूज़24) रोशनी ट्रस्ट ने समाज हित में कार्य करते हुए दो दिव्यांगों को व्हीलचेयर दान दी है। जिसमें से एक व्हीलचेयर चंदर विहार निवासी 25 वर्षीय मीनाक्षी व दूसरी मंडावली में रहने वाले चंद्र पाल को दी गई है। इन दोनों लोगों की जानकारी जुटाकर स्वंय संस्था के सदस्य इन्हें व्हीलचेयर देने पहुंचे।

इस मौके रोशनी ट्रस्ट के चेयरमैन सीए सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि मीनाक्षी की रीढ़ की हड्डी टूट गई थी, जिस कारण वह पिछले 15 वर्षों से बिस्तर पर थी। उसे व्हीलचेयर मिलने के साथ एक नया जीवन मिला है। कई वर्षों बाद बिस्तर से उठकर उसने बाहर की ताजी हवा में सांस ली। वहीं, दूसरी व्हीलचेयर लकवा पीड़ित चंद्र पाल को दी गई। उन्होंने बताया कि संस्था के वरिष्ठ सदस्य सुरेश चंद्र दीक्षित की मदद से यह कार्य पूरा हो सका है। इस मौके पर विनोद शर्मा, डीके गुप्ता, गुलशन अरोड़ा, सुरेश चंद्र दीक्षित भी मौजूद रहे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.