रामेश्वरम में आज दिखा सूर्य का अद्भुत नजारा, आधे घंटे तक नहीं हटी लोगों की निगाहें

151

रामेश्वरम में आज दिखा सूर्य का अद्भुत नजारा, आधे घंटे तक नहीं हटी लोगों की निगाहें; आप भी देखें वीडियो
रामेश्वरम के समुद्री तट पर मौजूद लोग सूर्य को देखकर आश्चर्यचकित रह गए। आसमान में चमकता सूर्य आज कुछ अलग सा दिखाई दे रहा था।

रामेश्वरम, रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रामेश्वरम के समुद्री तट पर आज दोपहर सूर्य की अद्भुत छवि देखने को मिली। तट पर मौजूद लोग सूर्य को देखकर आश्चर्यचकित रह गए। आसमान में चमकता सूर्य आज कुछ अलग सा दिखाई दे रहा था। सूर्य के चारो ओर चमकता घेरा बना हुआ था, जिसे प्रभामंडल (Halo) कहते हैं। स्थानीय लोगों ने आधे घंटे से अधिक समय तक आकाश में इस अलौकिक दृश्य का आनंद लिया।

बता दें कि सूर्य की बाहरी परतों, जो कि डिस्‍क (फोटोस्फियर) के ऊपर हजारों किलोमीटर तक फैला होता है, उसे प्रभामंडल कहा जाता है। इसका तापमान मिलियन डिग्री केल्विन से भी अधिक है, जो कि करीबन 6000 केल्विन के सौर डिस्‍क तापमान से भी बहुत अधिक है। सौर भौतिकी में अब तक इस प्रश्‍न का उत्‍तर नहीं मिल पाया है कि किस प्रकार प्रभामंडल का तापमान इतना अधिक होता है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.