राष्ट्रपति ट्रंप ने लगाई मुहर, अमेरिका में बैन होगा चीनी ऐप Tiktok और Wechat

132

नई दिल्ली अमेरिका में चीनी ऐप Tiktok और WeChat जल्द बंद हो जाएगा। इन ऐप्स को बैन करने के कार्यकारी आदेश पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने गुरुवार को हस्ताक्षर कर दिया है। AFP न्यूज एजेंसी के मुताबिक ट्रंप के कार्यकारी आदेश में Tiktok को अमेरिकी अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा करार दिया गया है। यह आदेश अगले 45 दिनों में लागू हो जाएगा। आदेश के लागू होने के बाद Tiktok के लिए अमेरिका में कारोबार करना पूरी तरह से बंद हो जाएगा। ऐसे में कोई भी व्यक्ति या फिर फर्म Tiktok की पैरेंट्स कंपनी ByteDance के साथ कारोबारी लेनदेन नही कर पाएगी। हालांकि इस 45 दिनों में ByteDance के पास Tiktok के अमेरिकी कारोबार को बेचने का अधिकार जरूर होगा।

Wechat ऐप बैन की तैयारी

बता दें कि Microsoft कंपनी की तरफ से Tiktok ऐप की खरीदने की डील पर बातचीत चल रही है। इससे पहले Apple कंपनी के Tiktok ऐप को खरीदने की चर्चा थी। Tiktok बैन के आदेश के अलावा ट्रंप ने एक अन्य आदेश में चीनी कंपनी Wechat ऐप पर भी यूजर्स की डाटा चोरी का आरोप लगाया है। ट्रंप की मानें, तो Wechat ऐप चीनी सरकार के साथ अमेरिकी नागरिकों का डाटा को शेयर करती है। इससे देश की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि Wechat ऐप अमेरिका आने वाले चीनी नागरिकों की जासूसी करने का भी काम करती है। ट्रंप के एक अन्य आदेश पर हस्ताक्षर के बाद Wechat ऐप बैन का रास्ता साफ हो गया है। ऐसे में अगले 45 दिनों में Tiktok की तरह ही Wechat ऐप भी बंद हो जाएगा। WeChat के अमेरिका में बैन होने के आर्डर के बाद Wechat के शेयर में उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो गया है।

राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता नही

बता दें कि इससे पहले भारत ने सबसे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं को लेकर Tiktok समेत 59 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया था, उस वक्त ट्रंप ने भी राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर अमेरिका में Tiktok ऐप बैन की बात कही थी। इसके साथ ही पिछले हफ्ते ही ट्रंप ने कहा था कि वो Tiktok ऐप को बैन करने के साथ ही बाकी विकल्प पर भी गौर कर रहे हैं। ट्रंप ने हाल ही में 6 हफ्तों के अंदर tiktok को अमेरिका ऑपरेशन बेचने का निर्देश दिया था। ट्रंप के मुताबकि उनकी तरफ से राष्ट्रीय सुरक्षा के किसी भी मुद्दे पर समझौता नही किया जाएगा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.