Nia Sharma और रवि दुबे की बोल्ड तस्वीरें इंटनेट पर हुईं वायरल, कुछ ही समय में देखीं गईं लाखों बार 

101

टीवी की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस निया शर्मा एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी बोल्ड तसवीरों और वीडियो के चलते इंटरनेट पर आग लगाती रहती हैं। निया के फैंस भी उनके लेटेस्ट अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसी बीच निया शर्मा और एक्टर रवि दुबे की कुछ तस्वीरों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में ये दोनों स्टार्स बीच पर रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों की तस्वीरें को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

निया शर्मा और एक्टर रवि दुबे जल्द ही ‘जमाई राजा 2.0’ में नजर आने वाले हैं। इस हॉट जोड़ी एक बार फिर से टीवी पर एक साथ देखने के लिए फैंस में एक्साइटमेंट बनी हुई है। वहीं अब हाल ही में निया शर्मा और रवि दुबे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है। इन फोटोज को निया ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 1 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। दोनों स्टार्स फोटो में बीच पर खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

निया और रवि दुबे की इन तस्वीरों पर न सिर्फ फैंस बल्कि सेलेब्स भी फिदा होते नजर आ रहे हैं। सभी दोनों की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। निया शर्मा और रवि दुबे की फोटो को लेकर पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस आशा नेगी ने कमेंट किया और लिखा, ‘उफ्फ…।’ इसके अलावा फोटो पर रेहना पंडित ने भी कमेंट किया और लिखा, ‘बस खत्म… एक तरफ दोस्त, एक तरफ क्रश, दोनों सुपर से भी ऊपर…।’

इन तस्वीरों के अलावा निया शर्मा ने बीच की कुछ और तस्वीरें शेयर की थीं। जिसमें वह अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आईं थी। इस दौरान निया ब्लैक कलर की हॉट ड्रेस में बेहद कमाल लग रहीं थीं। उनकी इन तस्वीरों को भी फैंस ने काफी पसंद किया था।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.