Neha Dhupia ने अंगद बेहद संग शादी के दो बाद किया लव स्टोरी का खुलासा, बताया कैसे दो दिनों में ही हुई शादी, देखें वीडियो 

80

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया फिल्म इंडस्ट्री में अपने बेकाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। नेहा ने अपने करियर में कई फिल्में दी हैं। वह कई शो की जज भी रह चुकी हैं। नेहा उस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं जब अचानक उनकी अंगद बेदी संग शादी की खबर सामने आई थी। नेहा और अंगद की शादी को दो साल हो चुके हैं। शादी के बाद नेहा के मां बनने की खबर ने भी उनके फैंस को हैरान किया था। वहीं अब नेहा ने अपनी शादी को लेकर एक खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कम उम्र के अंगद बेदी संग शादी को लेकर लोगों ने उन्हें कैसे-कैसे कमेंट्स किए थे। हालांकि नेहा और अंगद के रिश्ते पर उन बातों का बिल्कुल भी असर नहीं पड़ा। इन्हीं सब बातों को लेकर नेहा ने एक वीडियो पोस्ट किया है। यहां देखें वीडियो:

नेहा धूपिया ने एक्टर अंगद बेदी के साथ 10 मई 2018 को दिल्ली के एक गुरुद्धारे में शादी की थी। वहीं उनकी शादी में उनके परिवार के अलावा कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह कहती हैं, ‘नॉर्मली लोग शादी करने से पहले कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करते हैं, राइट? लेकिन मेरे केस में ऐसा नहीं था। अंगद और मैं पहले सिर्फ अच्छे दोस्त थे। मैंने कभी सोचा नहीं था कि एक दिन वह मुझे प्रपोज करेगा। फिर एक दिन वो अचानक मेरे घर आया और मेरे पैरेंट्स से पूछा कि क्या वह मुझसे शादी कर सकता है। मेरे पैरेंट्स ने कहा, आप करिए और हम आपको सपोर्ट करेंगे।’

नेहा ने आगे कहा, ‘लोगों क्या कहते हैं इस बारे में हम कुछ नहीं कह सकते। हमने बहुत साधारण तरीके से शादी की थी। दो दिन बाद लोगों ने कहना शुरू कर दिया, ‘लड़की ने लेट शादी की न?’ ‘अच्छा, लड़का छोटा है लड़की से।’ अब ये हमारे कंट्रोल में नहीं है कि लोग क्या बोलते हैं।’

नेहा धूपिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर लव को लेकर अपनी भी राय शेयर कर रहे हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.