Breaking News Live: मणिपुर मामले पर खरगे के नेतृत्व में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से आज मिलेगा विपक्ष
निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के तेज झटके, तीव्रता 5.0 रिक्टर स्केल
बुधवार सुबह करीब 5:40 बजे निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से इस घटना से संबंधित जानकारी देते हुए बताया गया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गयी है. हालांकि, इस झटके से कोई नुकसान होने की अभी खबर नहीं है.
An earthquake of magnitude 5.0 on the Richter Scale hit Nicobar Islands today at around 5:40 am: National Centre for Seismology pic.twitter.com/VOyw7RKfHm
— ANI (@ANI) August 2, 2023
मणिपुर मामले पर खरगे के नेतृत्व में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से आज मिलेगा विपक्ष
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मणिपुर मुद्दे पर विपक्षी दलों की चिंताओं को सुनने के कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है. राष्ट्रपति बुधवार सुबह 11.30 बजे विपक्षी सांसदों (संसद सदस्यों) से मिलने पर सहमत हुए हैं. 20 जुलाई को मानसून सत्र की शुरुआत से ही विपक्षी दलों द्वारा लोकसभा और राज्यसभा दोनों में मणिपुर में हिंसा पर व्यापक चर्चा की मांग उठाई जा रही है.