महाराष्ट्र में एक दिन में 1000 से ज्यादा केस की पुष्टि, मरीजों की संख्या 11,506 हुई

187

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के एक ही दिन में 1,008 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां मरीजों की संख्या 11,506 हो गई। इस दौरान 26 मरीजों की मौत हो गई, जिससे राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 485 हो गई। 106 मरीज डीस्चार्ज भी हुए हैं।अब तक 1,879 ठीक होकर घर जा चुके हैं। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक 35,365 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 9065 लोग ठीक हो गए हैं और 25148 लोगों का इलाज जारी है और 1152 लोगों की मौत हो गई है।

02 May,2020
07:22 AM
महाराष्ट्र में एक दिन में सामने आए 1,008 नए मामले
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के एक ही दिन में 1,008 नए मामले सामने आए। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार इसके साथ ही यहां मरीजों की संख्या 11,506 हो गई। इस दौरान 26 मरीजों की मौत हो गई, जिससे राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 485 हो गई। 106 मरीज डीस्चार्ज भी हुए हैं।अब तक 1,879 ठीक होकर घर जा चुके हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.