मध्य प्रदेश बोर्ड हायर सेकेंड्री रिजल्ट पेज अपडेट, छात्र देख पाएंगे परीक्षा परिणाम

41

एपीबीएसई द्वारा अपडेट किए गए एपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 पेज पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक से अपना परिणाम और मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

नई दिल्ली : एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश की हायर सेकेंड्री कक्षाओं की आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों को चेक करने के लिए आधिकारिक रिजल्ट पेज को अपडेट कर दिया गया है। एपीबीएसई द्वारा अपडेट किए गए एपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 पेज पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक से अपना परिणाम और मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। एमपी बोर्ड हायर सेकेंड्री रिजल्ट 2022 लिंक को शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 को दोपहर 1 बजे होने वाली आधिकारिक घोषणा के बाद एक्टिव किया जाएगा।

एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 को चेक करने और साथ ही अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (एमपीबीएसई) की आधिकारिक वेबसाइट, mpbse.nic.in या रिजल्ट पोर्टल, mpresults.nic.in पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर, नये पेज पर स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर और अप्लीकेशन नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद छात्र-छात्राएं अपना एमपीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 और मार्कशीट को स्क्रीन पर देख सकेंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद स्टूडेंट्स को इसकी सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए। वैकल्पिक तौर पर, स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 देख सकेंगे, जिसके लिए अलग अलग तरह से वेबसाइट ने भी लिंक दाल रखे हैं।

मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा हायर सेकेंड्री रिजल्ट को मोबाइल अप्लीकेशन के माध्यम से भी देखने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए स्टूडेंट्स को गूगल प्ले स्टोर से MPBSE Mobile App को या MP Mobile App को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद, छात्रों को ऐप्प में Know Your Result का चयन करना होगा और फिर नई स्क्रीन पर अपना रोल नंबर और अप्लीकेशन नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 मोबाइल पर ऐप्प के माध्यम देख सकेंगे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.