LIVE India Coronavirus Updates: महाराष्ट्र में 714 पुलिसकर्मी संक्रमित,देश में 59 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि.

172

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस  से 714 पुलिसकर्मी संक्रमित हो गए हैं। इनमें से 648 का इलाज जारी है। 61 ठीक हो गए हैं और 5 की मौत हो गई है। लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मियों पर 194 हमले की घटनाएं हुई हैं और 689 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के 59,662 मामले सामने आए हैं। इनमें से 39,834 एक्टिव केस हैं। 17,846 लोग ठीक हो गए हैं और 1981 लोगों की मौत हो गई है। भारत में कोरोना वायरस  के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 3320 मामले सामने आए हैं और 95 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस  के 59,662 मामले सामने आए हैं। इनमें से 39,834 एक्टिव केस हैं। 17,846 लोग ठीक हो गए हैं और 1981 लोगों की मौत हो गई है।

 

11:54 AM

देश में कोरोना वायरस से मृत्यु दर लगभग 3.3% और रिकवरी रेट 29.9%- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि देश में कोरोना वायरस से मृत्यु दर लगभग 3.3% बनी हुई है और रिकवरी रेट 29.9% तक बढ़ गई है। ये बहुत ही अच्छे संकेतक हैं। पिछले 3 दिनों की डब्ललिंग रेट लगभग 11 दिन रही है और पिछले 7 दिनों की यह दर 9.9 दिन रही हैं।

11:50 AM

उत्तर-पूर्वी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की बैठक

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर-पूर्वी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की।

11:47 AM

कई अन्य विकसित देशों की तरह हमारे देश की स्थिति बहुत खराब नहीं- स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कई अन्य विकसित देशों की तरह हमारे देश की स्थिति बहुत खराब नहीं है, लेकिन फिर भी हम ऐसी परिस्थिति के लिए तैयार हैं।

11:31 AM

कानपुर मेट्रो का निर्माण कार्य फिर से शुरू

उत्तर प्रदेश: लॉकडाउन के बीच अनुमति मिलने के बाद कानपुर मेट्रो का निर्माण कार्य फ

11:26 AM

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (COVID-19) से 714 पुलिसकर्मी संक्रमित

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (COVID-19) से 714 पुलिसकर्मी संक्रमित हो गए हैं। इनमें से 648 का इलाज जारी है। 61 लोग ठीक हो गए हैं और 5 की मौत हो गई है। लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मियों पर 194 हमले की घटनाएं हुई हैं और 689 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।

11:22 AM

महाराष्ट्र: शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए स्कूल फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी

महाराष्ट्र शिक्षा विभाग के अनुसार इस शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए स्कूल फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। माता-पिता को शैक्षणिक वर्ष 2019-20 की बाकी फीस देने और 2020-21 की फीस का भुगतान एक बार में करने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए, उन्हें मासिक/तिमाही भुगतान के विकल्प दिए जाने चाहिए।

मजदूरों के किराए को लेकर बिहार सरकार का दिल्ली सरकार पर आरोप

बिहार सरकार में मंत्री संजय कुमार झा ने कहा,  मैंने दिल्ली के एक मंत्री के एक ट्वीट को देखा कि वे उन 1200 प्रवासियों के टिकट का भुगतान कर रहे हैं, जो दिल्ली से मुजफ्फरपुर की यात्रा कर रहे हैं। मेरे पास उनकी सरकार द्वारा बिहार सरकार से किराए के भुगतान के लिए पत्र भेजा गया है। एक तरफ आप यह कहते हुए वाहवाही लूट ले रहे हैं कि आप उन्हें अपने पैसे वापस भेज रहे हैं और दूसरी तरफ आप बिहार सरकार से पैसे वापस करने के लिए कह रहे हैं।

10:32 AM

अहमदाबाद सिविल अस्पताल में डॉक्टरों से मिले AIIMS के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया

गुजरात में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने अहमदाबाद सिविल अस्पताल में डॉक्टरों से मिलकर कोरोना वायरस को लेकर सलाह दी। महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा मामले गुजरात में समाने आए हैं। यहां7000 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। गुलेरिया को शुक्रवार रात को अहमदाबाद भेजा गया था।

10:22 AM

सुनसान पड़ीं श्रीनगर में सड़कें

जम्मू-कश्मीर: लॉकडाउन के बीच सुनसान पड़ीं श्रीनगर में सड़कें। सुरक्षा बल सख्ती से लॉकडाउन का पालन करा रहे हैं। देश में लॉकडाउन 17 मई तक रहेगा।

10:05 AM

अमित शाह का ममता बनर्जी को पत्र- प्रवासी मजदूरों के घर पहुंचने में राज्य सरकार नहीं कर रही सहयोग

समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर कहा है कि राज्य सरकार से प्रवासी मजदूरों के घर पहुंचने में मदद के लिए राज्य सरकार का सहयोग नहीं मिल रहा है।

09:50 AM

स्वास्थ्य मंत्रालय ने संशोधित डिस्चार्ज पॉलिसी जारी की

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों के लिए संशोधित डिस्चार्ज पॉलिसी जारी की।

09:47 AM

भारत में कोरोना से संक्रमित 29.91 फीसद मरीज ठीक हुए

समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार भारत में कोरोना से संक्रमित 29.91 फीसद मरीज ठीक हो गए हैं। शुक्रवार सुबह से अब तक कुल 95 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 37, गुजरात में 24, पश्चिम बंगाल में नौ, मध्य प्रदेश में सात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चार, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से तीन और दिल्ली से दो लोगों की मौत हुई हैऔर पंजाब और हरियाणा से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

09:37 AM

राजस्थान में अब तक 3600 से ज्यादा मामलों की पुष्टि

राजस्थान में कोरोना वायरसके 57 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में मरीजों की संख्या 3636 हो गई है और 103 लोगों की मौत हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है।

09:19 AM

उत्तर प्रदेश: श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में जदूरों को खाना पहुंचाने के लिए खाना किया जा रहा तैयार

उत्तर प्रदेश: श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में मजदूरों को खाना पहुंचाने के लिए मुरादाबाद में IRCTC की रसोई में खाना तैयार किया जा रहा है, लेकिन लॉकडाउन की वजह से रसोई में स्टाफ की काफी कमी है इसलिए रेलवे का टिकट चेकिंग स्टाफ, पार्सल स्टाफ भी रसोई में खाना बनाने में मदद कर रहा है।

09:13 AM

महाराष्ट्र में 1900 से ज्यादा मामले, गुजरात में 7000 से ज्यादा और दिल्ली में 6000 से अधिक केस

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र में19,000 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। वहीं गुजरात में 7000 से ज्यादा और दिल्ली में 6000 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं।

09:10 AM

भारत में कोरोना वायरस के 59,662 मामले सामने आए

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के 59,662 मामले सामने आए हैं। इनमें से 39,834 एक्टिव केस हैं। 17,846 लोग ठीक हो गए हैं और 1981 लोगों की मौत हो गई है।

09:10 AM

भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे

भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 3320 मामले सामने आए हैं और 95 लोगों की मौत हो गई है।

08:47 AM

उत्तराखंड: क्वारंटाइन किए गए लोगों पर GPS ट्रैकिंग की मदद से निगरानी

उत्तराखंड:देहरादून के IT पार्क स्थित इंटीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल रूम में होम क्वारंटाइन किए गए लोगों पर GPS ट्रैकिंग की मदद से निगरानी की जा रही है। शुक्रवार तक यहां करीब 2200 लोग होम क्वारंटाइन किये जा चुके हैं। स्मार्ट​ सिटी द्वारा तैयार एक ऐप की मदद से लोगों पर नज़र रखी जा रही है
08:33 AM

छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी से तीन महीने में 30,000 करोड़ रुपये के पैकेज की मांग की

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कल पीएम मोदी को पत्र लिखकर कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण आर्थिक संकट को रोकने के लिए राज्य के लिए 3 महीने में 30,000 करोड़ रुपये के पैकेज की मांग की। उन्होंने पीएम से 30,000 करोड़ रुपये में से 10,000 करोड़ रुपये तुरंत जारी करने का आग्रह किया है।

08:01 AM

धरावी में कोरोना वायरस के 800 से ज्यादा मामले

मुंबई के स्लम धरावी में कोरोना वायरस के 800 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। यहां अब तक 808 मामले सामने आ गए हैं और 26 लोगों की अब तक मौत हो गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआइ ने इसकी जानकारी दी है।

 

07:46 AM

विदेशों में फंसे भारतीयों को लेकर चार विमान वापस आएंगे

कोरोना वायरस के कारण विदेशों में फंसे भारतीयों को लेकर वंदे भारत मिशन के तहत चार विमान भारत आएंगे। ये विमान हैं ढाका से दिल्ली (दोपहर 3:00 बजे),कुवैत से हैदराबाद (पहुंचने का समय शाम 6:30 बजे) मस्कट से कोच्चि (पहुंचने का समय रात में 8.50 बजे) और शारजाह से लखनऊ (पहुंचने का समय 8:50)

07:26 AM

महाराष्ट्र:16 मजदूरों के पा​र्थिव शरीर को कल रात मध्य प्रदेश भेजा गया

महाराष्ट्र: औरंगाबाद के पास कल मालगाड़ी चढ़ने से जिन 16 मजदूरों की मौत हो गई थी उनके पा​र्थिव शरीर को कल रात मजदूरों को लेकर मध्य प्रदेश जा रही एक स्पेशल ट्रेन के जरिए भेजा गया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.