International Women’s Day: ‘नारी शक्ति’ को सलाम’, पीएम मोदी बोले- भारत को महिलाओं की उपलब्धियों पर गर्व

92


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत राष्ट्र की महिलाओं की कई उपलब्धियों पर गर्व करता है और उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करने का अवसर मिलना उनकी सरकार का सम्मान है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वह नारी शक्ति को सलाम करते हैं। महिलाओं ने देश का नाम रोशन किया है और बुलंदियों को छुआ है, उसपर भारत गर्व करता है। हमारी सरकार के लिए सौभाग्य की बात है कि हम नारी शक्ति के लिए काम कर रहे हैं।’

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत के लोगों को शुभकामनाएं दीं और सभी लोगों से लैंगिक न्याय को बढ़ावा देने और लैंगिक असमानता को खत्म करने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हमारे देश की महिलाएं अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियों के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। आइए आज के दिन हम सब, महिलाओं व पुरुषों के बीच असमानता पूर्णतया समाप्त करने का सामूहिक संकल्प लें।’


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार जीवन के सभी क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण के लिए गहराई से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, मैं वास्तव में इस महान राष्ट्र की नींव को मजबूत करने में भारत की नारी शक्ति की भूमिका की सराहना करता हूं। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार जीवन के सभी क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण के लिए गहराई से प्रतिबद्ध है।


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी महिला दिवस को लेकर ट्वीट किया, उन्होंने लिखा कि महिलाएं अपने दम पर इतिहास और भविष्य को बना सकती हैं. किसी को आपको रोकने न दें।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट किया, लिखा ‘दुनिया के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली महिला शक्ति की महानता, उपलब्धि और योगदान को मेरा नमन एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई।’

Get real time updates directly on you device, subscribe now.