India Coronavirus News Updates: 15 लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक,10 राज्यों से आ रहे 80 फीसद मामले- स्वास्थ्य मंत्रालय

241

नई दिल्ली, भारत में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के (COVID-19)मामलों के बीच देश में संक्रमण से ठीक हुए मरीजों की संख्या 15 लाख को पार कर गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। मंत्रालय के अनुसार 10 राज्यों से 80 फीसद मामले सामने आ रहे हैं। इसके द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 62,064 मामले सामने आए हैं 1,007 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस दौरान 4,77,023 सैंपल टेस्ट हुए। लगातार चौथे दिन चौथे दिन कोरोना का 60 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोरोना के 22 लाख 15 हजार 075 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से छह लाख 34 हजार 945 एक्टिव केस है। वहीं 15 लाख 35 हजार 744 मरीज ठीक हो गए हैं। 44 हजार 386 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं दो करोड़ 45 लाख 83 हजार 558 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। रिकवरी रेट 69.33 फीसद और मृत्यु दर दो फीसद है।

महाराष्ट्र में एक लाख 47 हजार एक्टिव केस

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के पांच लाख 17 हजार 332 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से एक लाख 47 हजार 865 एक्टिव केस है। वहीं तीन लाख 51 हजार 710 मरीज ठीक हो गए हैं और 17 हजार 757 मरीजों की मौत हो गई है। तमिलनाडु में दो लाख 96 हजार901 मामले सामने आ गए हैं। यहां 53 हजार 336 एक्टिव केस है। दो लाख 38 हजार 638 मरीज ठीक हो गए हैं और 4927 लोगों की मौत हो गई है।

आंध्र प्रदेश में 87 हजार 112 एक्टिव केस

आंध्र प्रदेश में दो लाख 27 हजार 860 मामले सामने आ गए हैं। यहां 87 हजार 112 एक्टिव केस है। एक लाख 38 हजार 712 मरीज ठीक हो गए हैं और 2036 लोगों की मौत हो गई है। कर्नाटक में कोरोना वायरस के एक लाख 78 हजार 087 मामले सामने आ गए हैं। यहां 80 हजार 981 एक्टिव केस है। 93 हजार 908 लोग ठीक हो गए हैं और 3198 लोगों की मौत हो गई है।

उत्तर प्रदेश में 47 हजार 890 एक्टिव केस

दिल्ली में कोरोना के एक लाख 45 हजार427 मामले सामने आ गए हैं। 10 हजार 729 एक्टिव केस है। एक लाख 30 हजार 587 मरीज ठीक हो गए हैं और 4111 लोगों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश में एक लाख 22 हजार 609 सामने आ गए हैं। इनमें से 47 हजार 890 एक्टिव केस है। 72 हजार 650 मरीज ठीक हो गए हैं और 2069 लोगों की मौत हो गई है

Get real time updates directly on you device, subscribe now.