Ducati ने भारत में लॉन्च की अपनी दमदार बाइक Panigale V2, शानदार फीचर्स के साथ इतनी है कीमत
नई दिल्ली, भारत में दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Ducati ने अपनी दमदार बाइक Panigale V2 को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक की कीमत 16.99 लाख रुपये तय की गई है। बता दें,कंपनी ने 959 Panigale का भारतीय बाजार में पहले ही बंद कर दिया गया है। जिसकी जगह अब Panigale V2 को लॉन्च किया गया है। नई V2 की बुकिंग कंपनी पहले ही शुरू हो चुकी है और जल्द ही इसकी डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी।
नए Panigale V2 को सबसे पहले EICMA 2019 में पेश किया गया था। जिसे 2020 के शुरुआत मे लॉन्च किया जाना था। हालांकि कोरोना महामारी के कारण इसकी लांचिंग में देरी देखी गई। नई Panigale में 955 सीसी की सुपर-क्वाड्रो एल-ट्विन मोटर दी गई है, जो कि 10,750 आरपीएम पर 155 पीएस की पावर और 9,000 आरपीएम पर 104 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। इसके साथ ही ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड यूनिट का विकल्प दिया गया है।