Disha Patani के ये 6 बिकिनी फोटो हुए ज़बरदस्त वायरल, अब तक मिल चुके हैं 14 मिलियन से ज़्यादा लाइक्स
दिशा पाटनी सोशल मीडिया में बहुत लोकप्रिय हैं। ख़ासकर, इंस्टाग्राम पर दिशा की लोकप्रियता का आलम यह है कि उनके 41 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। दिशा इधर तस्वीर पोस्ट करती हैं, उधर उनके फॉलोअर्स इसे वायरल कर देते हैं। दिशा की तस्वीरों पर मिलने वाले लाइक उनकी लोकप्रियता की शानदार कहानी बयां करते हैं।
बुधवार को दिशा ने अपनी नई बिकिनी फोटो पोस्ट की, जिस पर लाइक्स की बाढ़ आ गयी। देखते ही देखते महज़ तीन घंटों में दिशा की बिकिनी फोटो को 11 लाख से अधिक लाइक मिल गये। इस तस्वीर में दिशा ब्लू कलर की टू-पीस बिकिनी में बीच पर एक पेड़ का सहारा लिये खड़ी हैं। दिशा ने इसके साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा है। दिशा फ़िटनेस की शौकीन एक्ट्रेस हैं। इसीलिए, उनकी तस्वीरें नौजवान पीढ़ी के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं। यहां दिशा की वो बिकिनी तस्वीरें दी गयी हैं, जिन्हें 20 लाख से अधिक लाइक्स मिले हैं।
पानी के बीचोंबीच खड़ी दिशा की पीली बिकिनी में यह तस्वीर तीन हफ़्ते पहले पोस्ट की गयी थी, जिसे 25 लाख से अधिक लाइक्स मिले। दिशा ने इस तस्वीर के साथ लिखा था- एक्वामैन फील्स।
आठ हफ़्ते पहले दिशा ने यह तस्वीर पोस्ट की थी, जिसे 31 लाख से अधिक लाइक्स मिले। इस तस्वीर में दिशा की टोंड फिज़ीक फिटनेस के चाहने वालों के लिए इंस्पिरेशन की तरह है।
बीच पर टहलते हुए मैरून प्रिंट बिकिनी में दिशा की इन तस्वीरों को 30 लाख से अधिक लाइक मिले थे। यह तस्वीरें 9 हफ़्ते पहले पोस्ट की गयी थीं।
येलो मोनोकिनी में दिशा की इस फोटो पर लाइक्स की बारिश हो गयी। इसे 25 लाख से अधिक लाइक्स मिले थे। दिशा ने यह तस्वीर पिछले साल अक्टूबर में पोस्ट की थी।
पिछले साल मई में पोस्ट इस तस्वीर में दिशा बीच पर बैठी हैं। प्रिंटेड मोनोकिनी की इस तस्वीर में दिशा बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। इस तस्वीर को 24 लाख से अधिक लाइक्स मिले थे।
दिशा के करियर की बात करें तो इस साल वो सलमान ख़ान की फ़िल्म राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई में फीमेल लीड में नज़र आएंगी। इस फ़िल्म में उनके बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के डैड जैकी श्रॉफ पुलिस अफ़सर के रोल में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिशा जैकी की बहन का किरदार निभा रही हैं। प्रभुदेवा निर्देशित फ़िल्म में रणवीर हुड्डा भी अहम किरदार में दिखेंगे।