डेंगू के खिलाफ पार्षद ने संभाली कमान, वार्ड में करवाई फॉगिग

103

 

नए दिल्ली (दिल्ली न्यूज़24) पांडव नगर राधा कृष्ण मंदिर सी- ब्लॉक में डेंगू पर लगाम लगाने के लिए पार्षद गोविद अग्रवाल द्वारा शुक्रवार को फॉगिग अभियान चलाया गया। वार्ड में घर-घर जाकर डेंगू के बचाव के लिए क्षेत्रवासियों को जागरूक भी किया गया। अभियान के दौरान निगम अधिकारी भी वार्ड में सक्रिय रहे और डेंगू से संबंधित समस्याओं का जायजा लेते रहे। इसी के साथ वार्ड के मंडवाली, गणेश नगर कांप्लेक्स व पांडव नगर में निगम द्वारा फॉगिग करवाई गई। पार्षद ने बताया कि पांडव नगर वार्ड में अभी भी काफी खाली प्लाट व पार्क ऐसे हैं, जिसमें डेंगू, मलेरिया के मच्छर पन सकते हैं। क्षेत्र में डेंगू संबंधित समस्या को लेकर आए दिन शिकायतें आ रही है। क्षेत्र में लोगों की मांग पर आरडब्ल्यूए के नेतृत्व में फॉगिग अभियान चलाया गया। साथ ही अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों को डेंगू से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। निगम कर्मचारियों ने गली-गली जाकर नालियों में दवा का छिड़काव भी करवाया। इस मौके पर रविद्र शर्मा, अनिल चौहान, स्वदेश शर्मा, शरद, रविद्र कुमार, मदन, अजय, चौधरी प्रवेश, योगेश गोला, नीरज सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.