Coronavirus: आंध्र प्रदेश में 24 घंटों में 71 नए मामले दर्ज, अब तक कुल 1,403 मामले दर्ज
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 71 मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,403 पहुंच गया है। इनमें से 31 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और 321 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में मौत का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा मामले कर्नूल और कृष्णा में दर्ज किए गए हैं। कर्नूल में 43 लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजीटिव आया है वहीं कृष्णा में 10 लोग संक्रमित हुए हैं। ताजा मामलों के बाद कर्नूल में संक्रमितों की संख्या 386 हो गई है जिसमें से 9 लोगों की मौत हो चुकी है 43 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है जबकि 334 मरीजों का इलाज अभी भी अस्पतालों में चल रहा है।
वहीं कृष्णा में संक्रमितों की संख्या 246 हो गई है जिसमें से 8 लोगों की मौत हो चुकी है 32 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है जबकि 206 मरीजों का इलाज अभी भी अस्पतालों में चल रहा है।
इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर बात करें तो भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 30 हजार के पार पहुंच चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के 33050 मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें से 23,651 लोगों का इलाज चल रहा है और 8325 लोग स्वस्थ हो गए हैं। वहीं 1074 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1718 नए मामले समाने आ गए हैं और 67 लोगों की मौत हो गई है। महराष्ट्र अभी भी सबसे प्रभावित राज्य है। यहां 8500 से ज्यादा केस सामने आ गए हैं। इसके बाद गुजरात और दिल्ली का नंबर आता है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। यहां मरीजों की संख्या 8500 से ज्यादा हो गई है। इसके अलावा गुजरात में 3500 से अधिक और दिल्ली में 3100 से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में 2000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। उत्तर प्रदेश में लगभग 2000 मामले सामने आ गए हैं।