गोवा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अनंत शेट के निधन पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने जताया दुख

248

गोवा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अनंत शेट के निधन पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने जताया दुख
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा नेता अनंत शेट के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

पणजी, एएनआइ। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा नेता अनंत शेट के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शेट का आज सुबह गोवा के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। सोशल मीडिया पर सीएम ने उनके निधन पर दुख जताया है।

 

सीएम ने ट्वीट कर उनके निधन पर दुख जताते हुए लिखा,’गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अनंत शेट्टी के असामयिक निधन से सदमा और गहरा दुःख पहुंचा है। वह बहुत विनम्र नेता रहे हैं। देश की सेवा के दिए गए उनके योगदान के चलते वह लोगों के बीच हमेशा याद किए जाएंगे’। उन्होंने आगे कहा, “उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ईश्वर उन्हें इस दुख के समय में उबरने की शक्ति दे।”

Get real time updates directly on you device, subscribe now.