Ayodhya Ram Mandir: 16 करोड़ लोगों ने टीवी पर देखा राम मंदिर भूमि पूजन का लाइव टेलिकास्ट

110

नई दिल्ली, Ayodhya Ram Mandir, अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 16 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा था। प्रसार भारती के प्रारंभिक अनुमान में यह आंकड़े मिले हैं। प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शशि शेखर वेंपति ने ट्विटर पर बताया कि दर्शकों की यह संख्या दूरदर्शन के सीधे प्रसारण को देखने वालों की है जिसका मुख्य समारोह के दौरान बुधवार सुबह 10.45 बजे से दोपहर दो बजे के बीच करीब 200 टीवी चैनलों ने प्रसारण किया था।

उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप समारोह को भारत में टीवी की दुनिया में दर्शकों द्वारा कुल सात अरब मिनट से ज्यादा समय तक देखा गया। मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन किया था। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मोदी ने मंदिर निर्माण के लिए पहली शिला रखी थी।

PM मोदी ने रखी राम मंदिर की नींव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार(5 अगस्त) को अयोध्या में ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन व शिलान्यास किया था। अयोध्या में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पीएम मोदी ने मंदिर निर्माणकी पहली आधारशिला रखी थी। इस दौरान उन्होंने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने रामलला को सष्टांग प्रणाम किए थे।इससे पहले वह हनुमानगढ़ी भी पहुंचे थे।

अयोध्या में पूरे कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने शारीरिक दूरी का खास ध्यान रखा। उन्होंने मास्क पहने रखा। एयरपोर्ट पर सीएम योगी से दो गज की दूरी से नमस्कार किया। कोरोना संकट के कारण हनुमानगढ़ी में उन्हें टीका भी नहीं लगाया गया, न ही प्रसाद दिया गया।

पीएम नरेंद्र मोदी 29 साल बाद अयोध्या की धरती पर पहुंचे। इससे पहले वह 1992 में अयोध्या आए थे। इस समय नरेंद्र मोदी राम मंदिर आंदोलन का हिस्सा थे। इस बार बतौर प्रधानमंत्री उन्होंने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। अयोध्या जाने वाले नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री भी बने।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.