Arbaaz Khan की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी ने की ऊंट की सवारी, वीडियो में हॉट अंदाज देख फैंस हुए फिदा

80


बॉलीवुड के फेमस एक्टर अरबाज खान लंबे समय से एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी संग रिलेनशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। अरबाज और उनकी कथित गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी को लेकर कई सारी खबरें सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं। यही नहीं दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। आएदिन दोनों की कई सारी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। वहीं अरबाज और जॉर्जिया भी फैंस के साथ अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।

वहीं जॉर्जिया एंड्रियानी इन दिनों दुबई में समय बिता रही हैं। वहीं अपने दुबई वेकेशन के दौरान भी जॉर्जिया लगातार फैंस के साथ जुड़ी हैं और अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। इसी बीच जॉर्जिया एंड्रियानी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कैमल राइड करती नजर आ रही है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी का दुबई वेकेशन का एक वीडियो फैंस के बीच सुर्खियों में बना हुआ है। इस वीडियो में वह कैमल राइड एंजॉय करती दिख रही हैं। इस दौरान जॉर्जिया व्हाइट आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उनका ग्लैमरस अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। आपको बता दें इस वीडियो को जॉर्जिया एंड्रियानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है।

एक्ट्रेस के इस वीडियो को अबतक काफी लाइक मिल चुके हैं। इस वीडियो के शेयर करते हुए जॉर्जिया ने कैप्शन में लिखा, ‘ओह बेटा जी…।’ फैंस एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसके अलावा अपनी एक फोटो में एक्ट्रेस बीच पर डांस करती हुई भी दिखाई दीं। बात दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब जॉर्जिया की किसी तस्वीर को फैंस इतना पसंद कर रहे हैं। इससे पहले भी उनकी कई ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.