अजय देवगन की ऑनस्क्रीन पत्नी ने दिखाया बेहद बोल्ड अंदाज, बिकिनी पहन समुद्र किनारे दिए हॉट पोज

142

 श्रिया सरन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रिया सरन फिल्मों के अलावा अपनी बोल्डनेस की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। अब श्रिया सरन ने एक बार फिर से अपना हॉट और बोल्ड अंदाज दिखाया है। वह बिकिनी पहन समुद्र किनारे एन्जॉय करती दिखाई दी हैं, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

श्रिया सरन ने अपनी लेटेस्ट बिकिनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। श्रिया सरन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। श्रिया सरन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें उनका हॉट और बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है।

तस्वीरों में श्रिया सरन पिंक और सिल्वर कलर की बिकिनी में दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में वह समुद्र किनारे बोल्ड पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरों और वीडियो में श्रिया सरन के साथ उनकी बेटी भी दिखाई दे रही हैं। जिसमें वह दोनों मस्ती कर रहे हैं। श्रिया सरन की यह सभी तस्वीरें गोवा की है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने तस्वीरों के कैप्शन के साथ दी है।

श्रिया सरन की यह सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अभिनेत्री के फैंस उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि श्रिया सरन ने साल 2020 में बेटी को राधा को जन्म दिया था। इसके बाद से वह अक्सर सोशल मीडिया पर राधा के साथ अपनी खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

बात करें श्रिया सरन के वर्कफ्रंट की तो वह अपनी कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों उन्हें ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने अजय देवगन की पत्नी का रोल किया था। फिल्म आरआरआर में श्रिया सरन की एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वह जल्द अजय देवगन के साथ फिल्म दृश्यम 2 में नजर आने वाली हैं। दृश्यम में भी यह दोनों कलाकार मुख्य भूमिका में थे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.