AAP सासंद बोले- गहलोत कर रहे केजरीवाल की कॉपी: कहा- डुप्लीकेट से जनता नहीं होगी खुश, चुनावों में देगी करारा जवाब
जयपुर2 दिन पहले
- कॉपी लिंक
आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में संगठन का किया एलान। आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉक्टर संदीप पाठक ने नवनियुक्त पधाधिकारियों को दिलायी शपथ।
राजस्थान में आम आदमी पार्टी चुनावी साल में पूरी तरह सक्रिय हो गई है। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के संगठन का विस्तार किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। पाठक ने राजस्थान की कांग्रेस और केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनाव में राजस्थान में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। अशोक गहलोत अरविंद केजरीवाल की कितनी भी कॉपी करले। लेकिन उन जैसी नियत नहीं ला सकते है। ऐसे में चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाएगी।
पाठक ने कहा कि राजस्थान में जिस तरह से राइट टू हेल्थ बिल को लेकर विरोध चल रहा है। उसे सरकार खत्म नहीं कर पा रही है। डॉक्ट्स की 15 दिन से चल रही हड़ताल से आम जनता परेशान हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत केजरीवाल मॉडल की कॉपी कर रहे हैं। लेकिन उन्हें यह पता होना चाहिए की डुप्लीकेट डुप्लीकेट ही रहता है। जबकि असली असली ही होता है। फर्जी तरीके से रेवड़ियां बांटोगे, तो विरोध का सामना भी करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार की नियत अच्छी थी। इसलिए वहां पर स्वास्थ्य का अधिकार आम आदमी को मिला है। लेकिन राजस्थान सरकार की नियत में खोट है।
पाठक ने कहा कि राजस्थान में आम आदमी पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार शुरू कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति के बाद अब 231 ऑफिस बेयरर की नियुक्ति की है। अब अगले 15 दिन में ब्लॉक स्तर पर नियुक्तियां हो जाएगी। इसके बाद राजस्थान के गांव-गांव में आपको पार्टी के कार्यकर्ता नजर आएंगे।
इस दौरान पाठक ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राज्य और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच की सांठगांठ को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच में मिलाजुला खेल चल रहा है। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का एकमात्र उद्देश्य यही है कि गहलोत सरकार नहीं गिरनी चाहिए। एक बार कांग्रेस के एक बार बीजेपी सरकार बनी रहे। इसको लेकर दोनों का आपस में गठजोड़ है। उन्होंने कहा कि राजस्थान कि जनता अब बदलाव चाहती है। इसलिए आम आदमी पार्टी राजस्थान में सत्ता में आएगी और जनता की उम्मीदों को पूरा करेगी।