24 घंटे में कोरोना के 3824 केस, 5 की मौत: देश में 6 महीने में पहली बार इतने मामले; दिल्ली में 7 महीने का रिकॉर्ड टूटा

6
  • Hindi News
  • National
  • India Delhi Mumbai Gujarat Coronavirus Cases Update; Health Ministry Guidelines

नई दिल्ली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 3 हजार 824 नए केस दर्ज किए गए हैं। यह पिछले 184 दिन यानी 6 महीनों में सबसे ज्यादा हैं। इसके साथ ही एक्टिव केसेस की संख्या भी बढ़कर 18 हजार 389 हो गई। इस बीच, वायरस से 5 लोगों की जान भी गई है। देश में मौतों की संख्या बढ़कर 5.30 लाख से ज्यादा हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों का आंकड़ा 4.47 करोड़ को पार कर गया है।

हेल्थ मिनिस्ट्री की बुलेटिन के मुताबिक, शनिवार को 2 हजार 994 केस मिले थे। वहीं पिछले 24 घंटों की बात करें तो एक्टिव केस फिलहाल कुल संक्रमण का 0.04% है। डेली पॉजीटिविटी रेट 2.87% दर्ज किया गया है। जबकि वीकली रेट 2.24% है। अब तक देशभर में 4.41 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। जबकि मृत्यु दर 1.19% दर्ज की गई।

दिल्ली में 416 नए केस दर्ज किए गए
दिल्ली में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को 416 नए केस दर्ज किए गए। यह पिछले 7 महीनों में सबसे ज्यादा हैं। जबकि पॉजीटिविटी रेट 14.37% है। बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है। दिल्ली में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या अब 26 हजार 529 है।

देश के डेली केस में 90% हिस्सेदारी 10 राज्यों की
देश में मिल रहे डेली केस में 90% हिस्सेदारी 10 राज्यों की है। केरल में 884, महाराष्ट्र में 669, दिल्ली में 416, गुजरात में 372, हिमाचल में 354, कर्नाटक में 247, तमिलनाडु में 156, हरियाणा में 142, गोवा में 117 और उत्तर प्रदेश में 113 केश शामिल है। इन राज्यों का कुल आंकड़ा 3,470 है। यानी पिछले 24 घंटे में मिले केस के मुताबिक अकेले इन 10 राज्यों में 90% मरीज मिल रहे हैं। 24 घंटे में संक्रमण से 5 लोगों की मौत हुई है। इनमें केरल से दो, दिल्ली से एक, हरियाणा से एक और राजस्थान से दो मरीज शामिल हैं।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देशभर में कोरोना के बढ़ते केसेस को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है…

  • एंटीबायोटिक्स का तब तक इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए, जब तक बैक्टीरियल इंफेक्शन का संदेह न हो।
  • इस बात की संभावना रखनी चाहिए कि कोरोना की बजाय अन्य मौसमी बुखार भी हो सकते हैं।
  • एक्सपर्ट्स का मानना है कि कोविड के बढ़ते मामलों के पीछे नया XBB.1.16 वैरिएंट हो सकता है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है।
  • एक्सपर्ट के मुताबिक, कोविड से जुड़े सारे प्रोटोकॉल का पालन करें। अगर किसी ने बूस्टर डोज नहीं लिया है तो उसे जल्द से जल्द ये डोज लेनी चाहिए।
  • अगर सांस लेने में तकलीफ, तेज बुखार, पांच दिन से ज्यादा की गहरी खांसी हो तो तुरंत मेडिकल हेल्प लें।
  • जिन लोगों को पहले से कोई गंभीर बीमारी है, वे ऐसे लक्षण दिखते ही डॉक्टरों से परामर्श लें। गंभीर मामलों में 5 दिन तक रेमडिसिविर ले सकते हैं।

कोरोना से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

24 घंटे में 3095 कोरोना केस, इस साल सबसे ज्यादा:दिल्ली में एक हफ्ते में तीन गुना केस बढ़े

देश में लगातार दूसरे दिन 3 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं। संक्रमण से 5 मरीजों की मौत भी हुई है। एक्टिव केस बढ़कर 15 हजार 208 हो गए हैं। गुरुवार को 3016 मरीज मिले थे। जबकि पिछले 24 घंटे में यह संख्या 3,095 रही। पिछले 6 महीनों में यह एक दिन में सबसे ज्यादा केस हैं। पूरी खबर पढ़ें…

6 महीने बाद कोरोना के नए केस 3000 से ज्यादा, बीते 24 घंटे में 3016 केस, 14 मौतें

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3016 केस मिले हैं। यह आंकड़ा पिछले साल 1 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा है। 1 अक्टूबर को 3,375 केस सामने आए थे। 6 महीने के बाद बुधवार यानी 29 मार्च को कोरोना के नए केस फिर 3 हजार से ज्यादा आए। पूरी खबर यहां पढ़ें…

एक हफ्ते में कोरोना केस 63% बढ़े, 67 दिन बाद एक्टिव केस 3000 के पार, केरल में सबसे ज्यादा

कोरोना के मामलों में अचानक बढ़ोतरी के साथ-साथ H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस के मामले भी बढ़े हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के बड़े हॉस्पिटल के टॉप हेल्थ एक्सपर्ट्स के साथ एक बैठक की थी। इसमें H3N2 इन्फ्लूएंजा के बढ़ते मामलों पर चर्चा की गई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Get real time updates directly on you device, subscribe now.