21 फरवरी को होगी भू-वैज्ञानिक प्रारंभिक परीक्षा, यूपीएससी ने जारी की दोनों पेपरों के लिए टाइम-लाइन

99


संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सम्मिलित भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक) परीक्षा 2020 की तिथि की घोषणा करते हुए परीक्षा के दोनो पेपरों के लिए प्रस्तावित टाइम-लाइन जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार यूपीएससी सीजीएसई प्रिलिम्स 2021 का आयोजन 21 फरवरी को किया जाएगा। परीक्षा के अंतर्गत पेपर 1 का आयोजन सुबह 9.30 बजे से और दूसरा पेपर दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। यूपीएससी जियो-साइंटिस्ट प्रिलिम्स 2021 की तैयारी कर रहे उम्मीदवार निर्धारित परीक्षा केंद्र पर दोनो पेपरो के लिए रिपोर्टिंग के टाइम से लेकर परीक्षा समाप्ति तक के समय के दौरान जरूरी विभिन्न स्टेप्स की जानकारी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट, upsc.gov.in से ले सकते हैं।

यहां देखें यूपीएससी सीजीएसई प्रिलिम्स 2021 के लिए जारी टाइम-लाइन


पेपर टाइम से 1.30 घंटा पहले करना होगा रिपोर्ट

आयोग द्वारा जारी टाइम-लाइन के मुताबिक उम्मीदवारों को पेपर 1 के लिए अपने आबंटित परीक्षा केंद्र पर 1.30 घंटा पहले यानि सुबह 8 बजे रिपोर्ट करना होगा। वहीं, पेपर 2 के लिए दोपहर 12.30 बजे एग्जाम सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा। वहीं, इसके बाद उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का सत्यापन करते हुए लैब में जाने की अनुमति दी जाएगी। उम्मीदवारों का प्रवेश पेपर 1 के लिए सुबह 8.45 बजे और पेपर 2 के लिए 1.15 बजे के बाद नहीं होगा। सुबह की पाली के पेपर के लिए पासवर्ड सुबह 9.20 बजे दिया जाएगा और उम्मीदवारों को 10 मिनट में सिक्योर ब्राउजर ओपेन करने के बाद दिये गये निर्देशों को पढ़ना होगा। इसके बाद परीक्षा निर्धारित 9.30 बजे शुरू हो जाएगी। इसी प्रकार दोपहर के पेपर के लिए भी टाइम-लाइन आयोग ने जारी की है। अधिक जानकारी के लिए उपर दिये गये लिंक पर जाएं।


बता दें कि सम्मिलित भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक) परीक्षा 2020 के अंतर्गत पहला पेपर सामान्य अध्ययन का होगा जिसमें जीके के विभिन्न विषयों से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, पेपर 2 सेवा से सम्बन्धित विशिष्ट विषयों के लिए होगी। इसमें रसायन विज्ञान, जल भू-विज्ञान, रसायन (केमिकल) और भू-भौतिकी शामिल हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.