नए साल पर फैंस को महेंद्र सिंह धौनी का तौहफा, पोस्ट किया ये मजेदार वीडियो

100


भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहते हैं लेकिन नए साल पर अपने चाहने वालों को एक वीडियो डालकर तौहफा दिया। पूर्व कप्तान ने पिछले साल 15 अगस्त को अचानक ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर सबको चौंकाया था।

इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद से धौनी अब अपने गृह राज्य रांची के फार्म हाउस पर जैविक खेती में खूद को व्यस्त रखते हैं। शुक्रवार को पूर्व कप्तान ने एक मजेदार वीडियो अपने फैंस के लिए पोस्ट किया। इस वीडियो में धौनी अपने फार्म हाउस में उगाए स्ट्रॉबेरी का मजा उठाते दिख रहे हैं।

धौनी ने अपने सोशल अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला जिसमें अपनी मेहनत से उगाई स्ट्रॉबेरी लोगों को दिखाई। इस वीडियो में वह स्ट्रॉबेरी खाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो देखने के बाद ऐसा लगता है कि उन्होंने इसे अपने ही मोबाइल से बनाया है।

29 साल की उम्र में श्रीलंका के ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, किया परिवार के साथ देश छोड़ने का फैसला

धौनी को स्ट्रॉबेरी काफी पसंद है और इसके खाने लायक होने के बाद वह इसका मा उठा रहे हैं। उन्होंने वीडियो में वह स्ट्रॉबेरी तोड़कर खाते नजर आ रहे हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए पूर्व कप्तान ने लिखा, अगर ऐसे ही फार्म पर आते रहे, फिर तो उनके यहां एक भी स्ट्रॉबेरी बाजार में बिकने के लिए नहीं बचने वाली है।


धौनी ने शुक्रवार शाम को यह वीडियो पोस्ट किया और इसको देखने वालों की संख्या तीन घंटे के अंदर ही 5 लाख को पार कर चुकी है। लगातार लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इसको लाइक कर रहे हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.