दोबारा लॉकडाउन से धीमी होगी सुधार की रफ्तार : नोमुरा

74


जापान की ब्रोकरेज कंपनी नोमुरा ने सोमवार को कहा कि गुजरात, दिल्ली, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में फिर से लॉकडाउन आर्थिक सुधार की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। नोमुरा के मुताबिक, इससे बाजारी गतिविधियों के दोबारा शुरू करने का परिदृश्य चिंताजनक बना रहेगा। नोमुरा ने महामारी के बाद बाजारी गतिविधियों में सुधार को मापने का सूचकांक तैयार किया है।

नोमुरा ने कहा कि 22 नवंबर को समाप्त सप्ताह में सूचकांक ने हल्की सी बढ़त हासिल की है। लेकिन यह अभी भी कोरोना महामारी से पूर्व के स्तर से नीचे है। सूचकांक में एप्पल की स्थिति में तीव्र सुधार देखा गया है जो अंतत: कोरोना से पूर्व के स्तर पर पहुंच गयी है। वहीं गूगल में सुधार जारी है। हालांकि बहुत से राज्यों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते स्थानीय लॉकडाउन किए जा रहे हैं। इसे लेकर विश्लेषकों में चिंता है। नोमुरा ने चेतावनी दी कि ‘लॉकडाउन अगले दो से तीन महीनों में क्रमिक सुधार की रफ्तार को कम कर सकते हैं।’


उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र ने सोमवार को कोविड-19 संक्रमण का ज्यादा सामना कर रहे राज्यों से यात्रा करने वालों के लिए मानक परिचालन प्रोटोकॉल जारी किए। जिन राज्यों में संक्रमण के शुरुआती दिनों में ज्यादा मामले सामने आए थे उन्होंने भी चेतावनी जारी की है कि महामारी की दूसरी लहर सुनामी की तरह आ सकती है और इसके वजह से वह जल्द लॉकडाउन कर सकते हैं।

नोमुरा ने कहा कि वैक्सीन बनाने वाली कंपनिया लगातार इसपर काम कर रही हैं और इस ओर प्रगति भी दिख रहा है, लेकिन इससे कितनी सुरक्षा होगी यह अनिश्चित है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.