देश में कोरोना से 82 लाख लोग हुए ठीक, सक्रिय मामलों में आई कमी

98

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 41 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। इस दौराम 447 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। भारत में कोरोना का कुल आंकड़ा 88 लाख के पार चला गया है।

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। भारत में कोरोना से अब तक 82 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ देश में सक्रिय मामलों में कमी आ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 41,100 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में 447 लोगों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना के कुल आंकड़े 88 लाख 14 हजार 579 हो गए हैं। देश में कोरोना से 82 लाख 5 हजार 728 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही कोरोना के एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। देश में फिलहाल 4 लाख 79 हजार 216 सक्रिय मामले हैं। देश में कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 29 हजार 635 लोगों की मौत हो चुकी है।

सक्रिय मामले घटे, कम हुए दैनिक मामले

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट आई है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 3,828 मामले कम हुए हैं। इससे एक्टिव केस की दर 5.48% हो गई है। देश में कोरोना की रिकवरी दर बढ़ी है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से 47,992 लोग ठीक हो चुके हैं। इससे रिकवरी दर 93.05% हो गई है। देश में कोरोना की मृत्यु दर 1.47% है।

देश के कई राज्यों में कोरोना से हालात बिगड़ भी रहे हैं। इन राज्यों में यूपी, केरल, महाराष्ट्र जैसे राज्य हैं। यहां हजारों की संख्या में रोज मरीज सामने आ रहे हैं।

देश में करीब साढ़े 12 करोड़ टेस्ट

देश में अब तक करीब साढ़े 12 करोड़ सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बुधवार तक 12,48,36,819 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 8,05,589 टेस्ट कल किए गए हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.