छठ पूजा: जानें-बिहार, यूपी, झारखंड समेत अन्य राज्यों में आज कब होगा सूर्यास्त और कल कब होगा सूर्योदय 

110

छठ पूजा चार दिनों तक होती है। यह चतुर्थी से शुरू होती है और कार्तिक महीने (नवंबर-दिसंबर) में शुक्ल पक्ष के सातवें दिन (सप्तमी) को समाप्त होती है। इस चार दिवसीय पूजा के दौरान, भक्त उपवास करते हैं और सूर्य भगवान की पूजा करते हैं। छठ पूजा मुख्य रूप से भारतीय राज्यों बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और नेपाल के कुछ हिस्सों में प्रसिद्ध है और यहां धूमधाम से इस पर्व को मनाया जाता है। छठ पूजा के त्योहार को प्रतिहार, डाला छठ, छठि और सूर्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता हैं।

छठ पूजा की तिथि और समय

2020 में, छठ पूजा बुधवार, 18 नवंबर, 2020 से शुरू हुई है और छठ पूजा का समापन शनिवार, 21 नवंबर, 2020 को होगा। चार दिवसीय छठ पूजा के दौरान सूर्योदय और सूर्यास्त का समय बहुत महत्वपूर्ण होता है।

बिहार, यूपी समेत अन्य राज्यों में सूर्योदय और सूर्यास्त का समय


20 नवंबर को बिहार में सूर्यास्त का समय- 4.58

20 नवंबर को उत्तरप्रदेश में सूर्यास्त का समय- 5.14

20 नवंबर को झारखंड में सूर्यास्त का समय- 5.03

20 नवंबर को ओडिशा में सूर्यास्त का समय- 5.05

20 नवंबर को छत्तीसगढ़ में सूर्यास्त का समय- 5.17

20 नवंबर को मप्र में सूर्यास्त का समय- 5.34

20 नवंबर को दिल्ली में सूर्यास्त का समय- 5.26

20 नवंबर को पश्चिम बंगाल में सूर्यास्त का समय- 4.52


21 नवंबर को पश्चिम बंगाल में सूर्योदय का समय- 5.53

21 नवंबर को दिल्ली में सूर्योदय का समय- 6.49

21 नवंबर को मप्र में सूर्योदय का समय- 6.38

21 नवंबर को छत्तीसगढ़ में सूर्योदय का समय- 6.17

21 नवंबर को ओडिशा में सूर्योदय का समय- 6.00

21 नवंबर को झारखंड में सूर्योदय का समय- 6.07

21 नवंबर को उत्तरप्रदेश में सूर्योदय का समय- 6.30


21 नवंबर को बिहर में सूर्योदय का समय- 6.09

बता दें कि छठ पूजा के लिए अंतिम दिन(चौथे दिन) के अनुष्ठान को उषा अर्घ्य कहा जाता है, जिसका अर्थ है उगते सूरज को अर्पित करना। इस दिन, लोग सूर्योदय के समय पूजा करते हैं और फिर अपना उपवास तोड़ते हैं। यह छठ पूजा के लिए सभी अनुष्ठानों को पूरा करने का प्रतीक है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.