किसानों के मुद्दे पर पंजाब में पूर्व सांसद हरिंदर सिंह खालसा ने दिया भाजपा से इस्तीफा

155


लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद हरिंदर सिंह खालसा ने किसानों के मुद्दे पर पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। खालसा ने कहा कि वह किसानों के प्रति पार्टी की असंवेदनशीलता के विरोध में पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। वह केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि सुधार कानूनों का विरोध करते हैं।


बता दें, हरिंदर सिंह खालसा ने वर्ष 2014 आम आदमी पार्टी के टिकट पर फतेहगढ़ साहिब लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की थी। लेकिन, इसके बाद आप नेतृत्व से उनकी नहीं बनी। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा नेता स्व. अरुण जेटली की मौजूदगी में खालसा ने भाजपा का दामन थाम लिया था।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.