अब तक 9 करोड़ से ज्यादा लोगों को लग चुकी है वैक्सीन, 30 लाख पिछले 24 घंटे में लगी

110


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत में लगने वाली COVID-19 वैक्सीन की खुराक की कुल संख्या 9 करोड़ को पार कर गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 13,77,304 सेशन के माध्यम से संचयी रूप से 9,01,98,673 वैक्सीन की खुराक दी गई है, जो कि प्रांतीय रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह 7 बजे तक का आंकड़ा है। पिछले 24 घंटों में लगभग 30 लाख लोगों को टीके की खुराक दी गई।

आठ राज्यों में लगी 60 फीसद तक वैक्सीन

देश में अब तक दी गई कुल खुराक में 60 फीसद सिर्फ आठ राज्यों में लगाई गई। टीकाकरण अभियान (7 अप्रैल, 2021) के दिन-82 के अनुसार, 29,79,292 वैक्सीन खुराक दी गई। जिसमें से 26,90,031 लाभार्थियों को पहली खुराक के लिए 38,760 सेशन में टीका लगाया गया था और 2,89,261 लाभार्थियों को टीका की दूसरी खुराक मिली चुकी है।

विश्व स्तर पर दैनिक खुराक की संख्या के संदर्भ में, भारत प्रति दिन 34,30,502 खुराक की औसत के साथ शीर्ष पर है। यानी यहां एक दिन में सबसे अधिक वैक्सीन लगाई जाती है। वहीं, पिछले 24 घंटों में 1,26,789 नए मामलों के साथ, भारत के दैनिक नए मामलों में वृद्धि जारी है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.