अपने साइंस प्रोजेक्ट के लिए एक्टिंग से पैसा कमाते थे सुशांत, निर्देशक ने खोले अभिनेता के कई राज

72


सुशांत सिंह राजपूत अब भले ही इस दुनिया में नहीं रहे हो लेकिन उनके फैंस और चाहने वाले उनका 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड के कई सितारे भी दिवंगत अभिनेता के जन्मदिन पर उन्हें और उनसे जुड़ी यादों को साझा कर रहे हैं। फिल्म सोनचिड़िया के निर्देशक अभिषेक चौबे ने भी सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है। साथ ही उनके बारे में कई खुलासे भी किए हैं।

अभिषेक चौबे ने अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के बारे में ढेर सारी बातें की। उन्होंने बताया कि वह स्वभाव से काफी शानदार इंसान थे। हर किसी के साथ घुल-मिलकर रहते थे। अभिषेक चौबे ने यह भी बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत पैसे को गंभीरता से नहीं लेते थे और ज्यादातर पैसे अपने साइंस प्रोजेक्ट में इन्वेस्ट करते थे।

अभिषेक चौबे ने कहा, ‘वह एक साहसी व्यक्ति था और बहुत सारी चीजें करना चाहते थे। सुशांत ने कभी भी पैसे को गंभीरता से नहीं लिया। वह फिल्मों से कमाए सभी पैसों को अपने साइंस प्रोजेक्ट में खर्च करते थे। वह सांइस को लेकर काफी दीवाने थे। वह विज्ञान संस्थान में निवेश करना चाहता थे। सुशांत ने एक बार मुझसे कहा था कि उन्होंने अभिनय के माध्यम से पैसा कमाया ताकि वह अपना जीवन विज्ञान को समर्पित कर सकें। वह एक दुर्लभ व्यक्ति थे, जिन्हें फिल्मों और फिल्म उद्योग के बारे में जुनून नहीं था। उनकी रुचि कहीं और थी।’


इसके अलावा अभिषेक चौबे दिवंगत अभिनेता को लेकर और भी ढेर सारी बातें कीं। वहीं सुशांत सिंह राजपूत के 35वें जन्मदिन पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने छात्रों के लिए खास स्कॉलरशिप की घोषणा की है। उन्होंने यह स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए घोषित की है जो अमेरिका के बर्कले में ऐस्ट्रोफिजिक्स (खगोल भौतिकी) की पढ़ाई करना चाहते हैं। इस बात की जानकारी श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई सुशांत सिंह राजपूत के 35वें जन्मदिन पर दी है। उन्होंने दिवंगत अभिनेता के लिए सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखते हुए बताया है कि वह ऐस्ट्रोफिजिक्स के छात्रों के लिए 35, 000 अमेरिकी डॉलर यानी 25.5 लाख रुपये की एक स्कॉलरशिप शुरू कर रही हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.