बांका पहुंची भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह: चंदन यादव, छोटू छलिया और नेहा सिंह ने भी बिखेरा जलवा, चैती दुर्गा पूजा के मौके पर था कार्यक्रम
- Hindi News
- Local
- Bihar
- Banka
- Chandan Yadav, Chhotu Chhalia And Neha Singh Also Spread The Fire, The Program Was On The Occasion Of Chaiti Durga Puja
बांका7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अक्षरा सिंह, चंदन यादव, छोटू छलिया, नेहा सिंह ने दी प्रस्तुति
बांका में चैती दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह,चंदन यादव,छोटू छलिया, नेहा सिंह ने अपने प्रस्तुति के माध्यम से उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह एवं छोटू छलिया के फैन पहुंचे और भोजपुरी गानों पर थिरकते नजर आए। कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर बिहार झारखंड के दिग्गज राजनेता पहुंचे हुए थे।
पुलिस बलों की थी तैनाती
बांका के ढाका मोड़ में आयोजित चैती दुर्गा पूजा को लेकर रविवार की देर रात तक भोजपुरी के नामचीन कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। आयोजित महोत्सव में देर रात तक भोजपुरी सुपरस्टार ने अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान भोजपुरी गीतों को सुनकर श्रोता झूम उठे।
इस कार्यक्रम में भोजपुरी सुपरस्टारा अक्षरा सिंह, चंदन यादव, छोटू छलिया, नेहा सिंह द्वारा जोरदार कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई, जिसे देखने के लिए कई जिलों के लोग पहुंचे हुए थे। उसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए थे, जिसको देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से प्रशासनिक चौक पर व्यवस्था की गई थी। इस दौरान उमर तोरे 17-17 भोजपुरी सॉन्ग पर अक्षरा सिंह ने जमकर जलवा बिखेरा, जिसे देखकर श्रोता भी झूम उठे।
सहकारिता मंत्री भी रहे मौजूद
झारखंड गोड्डा के पूर्व राजद विधायक सह झारखंड राज्य के राजद के प्रधान महासचिव सह मेला के आयोजक संजय यादव के द्वारा भव्य मेला और कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में बिहार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित सिंह, लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज, बेलहर के जदयू विधायक मनोज यादव वही झारखंड राज्य के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, बांका के पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव, बिहार के पूर्व मंत्री जावेद इकबाल अंसारी, पूर्व विधायक रामदेव यादव, पूर्व विधायक पप्पू यादव, झारखंड राज्य के महागामा क्षेत्र के विधायक दीपिका पांडे सिंह, झारखंड के पूर्व सांसद घूरन राम, पूर्व विधायक सुरेश पासवान सहित कई दिग्गज राजनेता शामिल हुए थे।