थरूर बोले- भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा घबराई: 2024 चुनाव में बहुमत हासिल नहीं कर पाएगी; कांग्रेस चीफ होता तो छोटे दलों को आगे लाता
- Hindi News
- National
- BJP Is Scared Of Congress’ Bharat Jodo Yatra, Majority In 2024 Elections Difficult
नई दिल्ली4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
थरूर ने कहा- भाजपा को एहसास हो गया है कि राहुल उनके लिए गंभीर खतरा हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को हराने के लिए विपक्षी दलों के एकजुट होने के कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि अगर वह पार्टी नेतृत्व में शामिल होते तो छोटे दलों को आगे लाते, ताकि BJP को हराया जा सके।
न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए थरूर ने कहा कि लोकसभा से राहुल को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद विपक्षी एकता की लहर आई है। यह लहर चौंकाने वाली है। विपक्षी दलों को समझ आने लगा है कि एकता मजबूत बनाती है और फूट हमें कमजोर करती है।
विपक्षी दल साथ आए तो भाजपा बहुमत हासिल नहीं कर पाएगी
थरूर ने कहा कि 2024 में अगर अधिकांश विपक्षी दल एक साथ आ जाते हैं और एक-दूसरे के वोटों को आपस में नहीं बांटते तो भाजपा के लिए बुरी खबर हो सकती है। इस फॉर्मूले से BJP को 2024 के चुनावों में बहुमत हासिल करना कठिन होगा। BJP ने 2019 के चुनावों में केवल 37 प्रतिशत वोटों के साथ, लेकिन लोकसभा की 60 प्रतिशत से अधिक सीटों के साथ जीत हासिल की। बाकी वोट 35 विजयी दलों को गए।
BJP के लिए राहुल खतरा
शशि थरूर ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि BJP इस यात्रा से घबरा गई है। सालों तक BJP ने राहुल गांधी का मजाक उड़ाने की कोशिश की, लेकिन अब उन्हें एहसास हुआ कि वह उनके लिए एक गंभीर खतरा हैं।

200 सीटों पर BJP- कांग्रेस में सीधा मुकाबला
जब उनसे पूछा गया कि क्या कांग्रेस वह आधार होगी, जिसके इर्द-गिर्द 2024 में भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी गठबंधन बनाया जा सकता है। इस पर थरूर ने कहा कि निष्पक्ष रूप से हम राष्ट्रीय पदचिह्न वाली एकमात्र विपक्षी पार्टी हैं। लगभग 200 सीटें हैं, जहां चुनाव होंगे। कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह 1970 के दशक में अपनी दादी, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ राहुल गांधी की अयोग्यता में समानता देखते हैं। इस सवाल पर थरूर ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस ‘निंदनीय अयोग्यता और जेल की सजा’ के बाद जनता की सहानुभूति राहुल गांधी के साथ है। उन्होंने कहा कि लोग महसूस करते हैं कि यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है कि प्रमुख विपक्षी दल के प्रमुख नेता को जेल की सजा दी जाए और संसद में आवाज न उठाने दिया जाए।
राजनीति से जुड़ी भास्कर की ये खास खबरें भी पढ़ें…
1. राहुल 2 साल सजा के खिलाफ कल सूरत कोर्ट जाएंगे, सांसदी जाने के 11 दिन बाद उठाएंगे कानूनी कदम

‘सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है…’ इस बयान से जुड़े मानहानि केस में सूरत कोर्ट ने 23 मार्च को राहुल गांधी को दोषी करार दिया था। ठीक दूसरे दिन यानी 24 मार्च को राहुल की लोकसभा सदस्यता भी रद्द कर दी गई थी। पूरी खबर पढ़ें…
2. लोकसभा 2024 चुनाव अकेले लड़ेगी TMC, विपक्षी एकता की मुहिम के बीच ममता ने खुद को किया अलग

एक तरफ लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विपक्षी पार्टियां एकजुट होने की मुहिम चला रही है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने विपक्षी एकजुटता की इस मुहिम से खुद को अलग कर लिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हम 2024 का चुनाव अकेले लड़ेंगे। पूरी खबर पढ़ें…
3. चेन्नई में एकजुट हुए विपक्ष के कई नेता, खड़गे-अब्दुल्ला बोले- मिलकर चुनाव लड़ें, PM बाद में तय कर लेंगे

एमके स्टालिन के जन्मदिन पर नेताओं ने विपक्षी एकता का संदेश दिया।
तमिलनाडु में DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन के 70वें जन्मदिन पर बुधवार को चेन्नई में हुए समारोह में विपक्ष के नेता एकजुट हुए। समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- मैंने यह कभी नहीं कहा कि कौन प्रधानमंत्री बनेगा या कौन नेतृत्व करेगा। यह सवाल है ही नहीं, मैं तो यही चाहता हूं कि हमें साथ मिलकर लड़ना चाहिए।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला ने खड़गे की बात का समर्थन करते हुए कहा कि हमें मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए। यह बाद में तय कर लेंगे कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा। पूरी खबर पढ़ें…
4. नीतीश ने विपक्षी एकता पर कांग्रेस को दी सलाह, खुर्शीद बोले- पहले आई लव यू कौन कहेगा

अधिवेशन में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, डिप्टी CM तेजस्वी, माले के महासचिव दीपंकर, सीएम नीतीश कुमार और सलमान खुर्शीद।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-ML) के अधिवेशन में विपक्षी एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस इस बात पर तैयार हो जाए तो 2024 में भाजपा 100 सीटों के अंदर सिमट कर रह जाएगी।नीतीश की सलाह पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने जवाब दिया। उन्होंने कहा- नीतीश कुमार जी जो आप सोचते हैं, वो कांग्रेस भी सोचती है। बस बात इतनी सी है कि पहले आई लव यू कौन कहेगा। पूरी खबर पढ़ें…